थाना देहात पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 56 / 20 में पांच वर्ष पुराने स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया

0


 शिवपुरी । पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा चलाये जा रहे स्थाई/इनामी/फरारी वारंटियो/आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु अभियान के तहत कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये है जिसमें  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक  संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक रत्नेश सिह यादव एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दबिस देकर कार्यवाही की जा रही है अभियान के क्रम में आज दिनांक 24.02.25 को मुखबिर सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुये लुधावली थाना देहात क्षेत्र से थाना देहात के अपराध क्रमांक 24/2020 धारा 325 भादवि में माननीय जेएमएफसी न्यायालय शिवपुरी के प्रकरण क्रमांक 56/20 में जारी 5 वर्ष पुराने स्थाई वारंटी बल्लू पुत्र पातीराम बाल्मीकी उम्र 42 साल निवासी वेयर हाउस के पास लुधावली थाना देहात जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया।


सराहनीय भूमिका-

निरीक्षक रत्नेश सिंह थाना प्रभारी देहात, सउनि परवेज खान, प्र.आर 55 महेन्द्र दीवान, आर. 998 प्रशांत जादौन, आर. 30 गिर्राज रावत, आर. 904 मुकेश यादव थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top