थाना करैरा पुलिस द्वारा 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त कर आरोपी नवल कुशवाहा को गिरफ्तार किया

0

 


पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड के द्वारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शराव की धरपकड, के तहत जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन मे अति0 पुलिस अधीक्षक संजीव मुले जी के निर्देशन एवं एस.डी.ओ.पी. शिवनारायण मुकाती के मार्गदर्शन में थाना करैरा पुलिस को आज दिनांक 10.02.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आडँर बांसगढ तालाब की मोरी के पास आम के पेड के नीचे दो प्लास्टिक की नीले रंग की कैनो को अपने पास रखे हुए है जिसमे कच्ची शराब भरी हुई है  मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर आडँर बांसगढ तलाब की मोरी के पास आम के पेड के नीचे पहुचे तो एक व्यक्ति आडँर बांसगढ तलाब की मोरी के पास आम के पेड के नीचे दो नीले रंग की कैनो रखे दिखा जो पुलिस को देख कर तेज चलने लगा जिसे हमराही फोर्स की मदद से पकडा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नवल उर्फ फत्ती पुत्र सीताराम कुशवाह उम्र 26 साल निवासी ग्राम बांसगढ थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया तब आरोपी के कब्जे से दो नीले रंग की दो प्लास्टिक की कैन जिसमे करीब 30-30 लीटर कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जिसकी कीमत 12 हजार रुपये को विधिवत जप्त किया आरोपी नवल उर्फ फत्ती पुत्र सीताराम कुशवाह उम्र 26 साल निवासी ग्राम बांसगढ थाना करैरा को गिरफ्तार किया गया । आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 112/25 धारा 34(2) आबकरी एक्ट का पंजीबध्द किया गया । 


  बरामद माल–    01. नीले रंग की दो प्लास्टिक की कैनो में 30-30 लीटर कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कीमती 12 हजार रुपये                                       


  इनकी रही भूमिका–  थाना प्रभारी निरी0 विनोद छावई, सउनि पुष्पेन्द्र चौहान, प्रआर 276 रवि मांझी ,आर 639 सोनू श्रीवास्तव ,आर हरेन्द्र गुर्जर , आर राधेश्याम, आर सुरेन्द्र रावत

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top