खनियांधाना पुलिस ने गंभीर बारदात करने के नियत से कट्टा लिये घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया

0

 


शिवपुरी । पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड के द्वारा जिले मे आपराधिक गतिविधियों  की रोकथाम हेतु आदेशित किया गया था एवं जीरो टोलरेंस के निर्देश दिये थे उक्‍त आदेश के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे,एवं एस.डी.ओ.पी. अनुभाग पिछोर के मार्गदर्शन  में दिनांक 27.02.2025 की सुबह   मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि हुई कि नई नहर के पास खनियांधाना पिछोर रोड के पहाडी तरफ एक व्यक्ति जो हाफ जींस का पेंट ,एवं हाफ पीले रंग की टीशर्ट पहने हुये है जो कट्टा खुर्शे  हुए किसी गम्भीर बारदात करने की नियत से खडा हुआ  है   तब हमराही फोर्स के  नई नहर के पास खनियांधाना पिछोर रोड  पहुंचे तो  एक व्यक्ति खडा  हुआ दिखा जिसने पुलिस को देखकर  भागने का प्रयास किया जिसे हमराह फोर्स के मदद से घेरकर पकडा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मलखान प्रजापति पुत्र लल्लीराम प्रजापति उम्र 23 साल निवासी ग्राम कंजबाहा थाना खनियांधाना जिला शिवपुरी  का होना बताया , मलखान प्रजापति  की तलासी ली गई   तो मलखान प्रजापति के पीछे की तरफ कमर मे एक 315 बोर का देशी  कट्टा लोहे का खुर्शे  मिला  कट्टे को खोलकर चैक किया तो उसके चेम्बर मे  एक 315 बोर का  जिन्दा राउण्ड मिला , मलखान प्रजापति  से उक्त कट्टा एवं जिंदा राउण्ड रखने के बारे मे लायसेंस चाहा तो न होना बताया ।तब आरोपी मलखान प्रजापति  से अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट मे उक्त कट्टा एवं राउण्ड जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय मे पेश किया जावेगा ।      

 उक्त कार्यवाही मे निरी. सुरेश शर्मा ,सउनि प्रवीण त्रिवेदी , प्र.आर. 776 नीतू सिंह , आर. 363 जयवीर  की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top