थाना बदरवास पुलिस ने 04 साल से फरार 2000 हजार रूपये के ईनामी आरोपी रमेश भिलाला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया

0


 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड के द्वारा जिले में फरारी ईनामी वांरटी स्थाई वांरट गिरप्तारी वांरटियो के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देशों के पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस विजय यादव के मार्गदर्शन में आज दिनांक 25.03.2025 को थाना बदरवास पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अपराध क्रमाक 100/2021 धारा 307,34 भादवि एवं प्रकरण क्रमाक 1717/2021 मे फरारी ईनामी आरोपी रमेश पुत्र मगन सिहं भिलाला निवासी ग्राम रेटिया थाना बदरवास का गुना बायपास कोलारस के पास खडा है । मुखवीर की सूचना पर से गुना बायपास कोलारस पर जाकर देखा तो फरारी ईनामी आरोपी पुलिस को देखकर ईधर ऊधर होने लगा जिसे हमराह फोर्स की मदद से पकडकर गिरफ्तार किया गया आरोपी पर पुलिस अधीक्षक व्दारा वर्ष 2022 मे 2000 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था ।

इनकी रही सरायनीय भूमिका निरी. विकास यादव, उनि नोवेल खेस, सउनि जगदीश पारासर, सउनि गोपाल बाबू, प्रआर. 581 सीतारम मीणा, प्रआर 532 सुरेन्द्र राय, प्रआर 270 रघुवीर सिंह लोधा, आर 877 दीपक शर्मा आर 89 रामसिह पटेलिया, आर 810 निर्मल बारेला, आर 779 नेपाल भील, आर.789 बृजेश भील, आर चा. 940 दीनू रघुवंशी ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top