परिजनों ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में परिवार ने जनप्रतिनिधियों और समाज से सहयोग की अपील की है ताकि समय रहते नरेंद्र का बेहतर उपचार कराया जा सके।
परिवार ने शिवपुरी-गुना-अशोकनगर क्षेत्र के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव से आर्थिक सहायता प्रदान करने और मानवीय आधार पर सहयोग करने की मांग की है।
परिजनों का कहना है कि इस कठिन समय में यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिलता है तो नरेंद्र के इलाज में राहत मिल सकती है और उनका जीवन बचाने में मदद मिलेगी।
परिवार ने क्षेत्र के सामाजिक संगठनों एवं सक्षम नागरिकों से भी आगे आकर सहयोग करने की अपील की है।


