पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा रात्रि में थाना सिरसौद पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अनुभाग के थाने का औचक निरीक्षण किया

0


 पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा समय समय पर जिले के  थानों का रात्रि में औचक निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया है औचक निरीक्षण थाने की कार्रवाइयों को और अधिक सुद्रण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इससे थाने की कार्रवाइयों पर निगरानी रखी जाती है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के द्वारा दिनांक 22-23.03.2025 की रात्री मे थाना सिरसौद पर पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया । पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों को अपने अनुभाग के थानों पर औचक पहुंचकर थाने पर की जाने वाली कार्यवाहीयों का जायजा लिये जाने के लिये निर्देशित किया गया था । जिसके तारतम्य मे कार्यवाही करते हुये जिले के समस्त अधिकारी रात्री के समय थानों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया एवं गस्त मे लगे बल को चैक किया व मुस्तेदी के साथ गस्त करने हेतु निर्देशित किया । 



पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के द्वारा थाना सिरसौद, अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के द्वारा थाना कोलारस, एसडीओपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के द्वारा थाना सुभाषपुरा, एसडीओपी करैरा शिवनारायण मुकाती के द्वारा थाना दिनारा, एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के द्वारा थाना मायापुर, एसडीओपी पोहरी सुजीत भदौरिया के द्वारा थाना बैराड़ एवं एसडीओपी कोलारस द्वारा थाना कोलारस पहुंचकर थानों का औचक निरीक्षण किया गया ।

पुलिस अधिकारियों के द्वारा थानों पर पुहंचकर निम्न बिंदुओं को चैक किया गया । 

1. थाना परिसर का भ्रमण किया साफ-सफाई का जायजा लिया एवं कमी मिलने पर सुधार करने के निर्देश दिये । 

2. थानों के महत्वपूर्ण रजिस्टर अपराध, मर्ग, गुम इन्सान, मेडीकल, गुण्डा, निगरानी रजिस्टर चैक किए गए ।

3. थानों की हवालात चैक किये एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ।

4. थानों पर लम्बित अपराध, चालान ,मर्ग, गुम इन्सान के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए एवं लम्बित गिरफ्तारी- वारंट, स्थाई वारंट तामील कराने के निर्देश दिए गए ।

5. थानों पर की जाने बाली कार्यवाहीयों को और सुद्रण बनाने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

6. थाना क्षेत्र में माइक्रो बीट प्रणाली का जायजा लिया एवं माइक्रो बीट रजिस्टर चेक किये।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top