आगामी त्योहारों रंगपंचमी एवं ईद के मद्देनजर जिले मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन मे सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र मे फ्लैग मार्च निकाला

0


 आगामी त्योहारों रंगपंचमी, ईद आदि मे शांति व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र मे पैदल गस्त एवं फ्लैग मार्च निकालने के लिये निर्देश दिये गये थे जिसके पालन मे आज जिले के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र मे फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को समझाइस दी एवं त्योहारों के चलते शांति बनाये रखने की अपील की गयी है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के द्वारा आज दिनांक 18.03.2025 को शहर शिवपुरी मे रक्षित निरीक्षक शिवपुरी, थाना प्रभारी यातायात, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी देहात, थाना प्रभारी फिजीकल एवं बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया । फ्लैग मार्च माधव चौक से शुरु होकर कोर्ट रोड़, राजेश्वरी रोड़, गुरुद्वार चौराहा, नीलघर चौराहा, विष्णु मंदिर, दो वत्ती, फिजीकल रोड, करौंदी संबेल, ग्वालियर नाका एवं कमलागंज होते हुये माधव चौक पर समाप्त किया ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top