जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक कदम, जिले में शुरू हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान

0


 जल संरक्षण और संवर्धन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 30 मार्च से प्रारंभ होकर 30 जून तक चलेगा शिवपुरी जिले में भी इस अभियान का शुभारंभ हुआ। शिवपुरी शहर में भुजरिया तालाब पर साफ सफाई की गई, जिसमें विधायक देवेंद्र जैन, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा भी शामिल हुईं और श्रमदान करते हुए जल संरचनाओ को संरक्षित करने का संदेश दिया।



 जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य जन भागीदारी से जल संरक्षण की दिशा में काम करना है जिसमें जिले की जल संरचनाओं को चिन्हित कर साफ सफाई, मरम्मत और जीर्णोद्धार का काम किया जाएगा। न केवल जिला स्तर पर बल्कि विभिन्न ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों में भी इस अभियान की शुरुआत हुई।



 कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने सभी जनपद सीईओ और नगरीय निकायों के सीएमओ और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। यह एक वृहद स्वरूप का अभियान है जिसमें जन भागीदारी सुनिश्चित करना है। अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़े।तभी हम इस दिशा में बेहतर काम कर पाएंगे। सभी गतिविधियों को माय भारत पोर्टल पर दर्ज करना है और इसी पोर्टल पर कोई भी वालंटियर जलदूत के रूप में अपना पंजीयन कर सकते हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top