थाना बदरवास पुलिस ने आरोपी दीपक धाकड़ के घर में लगे गांजे के पेड बजन 5 किलो 580 ग्राम कीमती करीब 100000 /- रूपये के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया

0

 


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमनसिंह राठौढ के द्वारा जिले में अवैध मादक माफियों के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने व जीरो टॉलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मूले के निर्देशन में तथा एसडीओपी कोलारस विजय यादव के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20.04.2025 को थाना बदरवास पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि हरगोविन्द पुत्र रघुवीरसिंह धाकड निवासी ग्राम एनवारा के घर में अवैध रुप से गांजा के पेड लगे हुए है, मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान ग्राम एनवारा हरगोविन्द धाकड के घर पहुंचे तभी पुलिस देख कर एक व्यक्ति घर से भाग गया व एक लडका मिला जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना दीपक पुत्र हरगोविन्द धाकड उम्र 20 साल निवासी ग्राम एनवारा थाना बदरवास का होना बताया तथा घर के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह मेरा घर है तथा घर से निकलकर भागने वाले का नाम पूछा तो उसने बताया कि वह मेरे पिता हरगोविन्द पुत्र रघुवीरसिंह धाकड है जो पुलिस को देखकर भाग गये है, संदेही दीपक धाकड के घर की तलाशी ली गई तो उसके घर के आंगन में दो पेड हरे रंग के गीले गांजा के मिले । संदेही दीपक धाकड से गांजा के पेड लगाने के संबंध में वैध लायसेंस चाहा तो नही होना बताया। आरोपी का यह कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित पाया जाने से मौके से गांजा के लगे पेडों को उखाड कर जप्त कर तौल किया गया तो 5 किलो 580 ग्राम कीमती करीब 100000 /- रुपये होना पाया गया एवं आरोपी दीपक पुत्र हरगोविन्द धाकड उम्र 20 साल निवासी ग्राम एनवारा थाना बदरवास को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी दीपक धाकड का पिता हरगोविन्द पुत्र रघुवीरसिंह धाकड मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है । उक्त आरोपी गणों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 120/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, 49 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में इनकी रही सराहनीय भूमिकाः थाना प्रभारी विकास यादव, उनि रंगलाल मेर, सउनि राकेश शिवहरे, सउनि सतेन्द्रसिंह जादौन, सउनि किरन सोनी, प्रआर. रघुवीरसिंह लोधा, आर. नेपालसिंह भील, आर. सुनील रघुवंशी, आर. राजकुमार भिलाला, आर. निर्मल बारेला, आर. चालक दीनू रघुवंशी का सराहनीय योगदान रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top