थाना बदरवास पुलिस द्वारा आईपीएल सट्टा खिलाने वाले आरोपी पर की कार्यवाही

0


 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमनसिंह राठौङ के द्वारा जिले में आईपीएल सट्टा शराब माफिया अवैध मादक पदार्थ भूमफिया के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे तथा आईपीएल सट्टा का जीरो टोलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये थे उक्त निर्देशों के पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के निर्देशन में तथा एसडीओपी कोलारस विजय यादव के मार्गदर्शन में कल दिनांक 07/04/2025 को थाना बदरवास पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम ईश्वरी के सामने नेशनल हाईवे पर निमार्णाधीन होटल पर बैठकर आम लोगों को अपने मोबाईल में आई.डी. तैयार कर आईपीएल मैच का सट्टा खिलाने के लिये अपने मोबाईल पर आज होने वाले मैच मुम्बई इण्डियन (MI) बनाम रॉयल चैलेन्जर्स बैंग्लोर (RCB) पर चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच लीग 2025 पर आम लोगों से रूपयो का दाँव हारजीत का लगाकर सट्टा खिलवा रहा है, उक्त सूचना की तस्दीक की तो नेशनल हाईवे पर निमार्णाधीन होटल पर एक व्यक्ति बैठकर मोबाईल चलाते दिखा जो पुलिस को आते देख अपना मोबाइल छिपा लिया जिसे पकडकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सोनू यादव पुत्र परमालसिंह यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम सडबूड थाना बदरवास का होना बताया। मौके पर आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी कब्जे से एक रियल मी मोबाइल मिला जिसे चैक किया तो मोबाईल में आईपीएल आईडी में कुल 167795.70 /- रूपये का लेनदेन पाया गया एवं सट्टा राशि 2000 रुपये मिली। आरोपी से आईपीएल सट्टा खिलाने के संबंध वैध लाईसेंस चाहा गया तो न होना बताया। आरोपी का यह कृत्य धारा 4 ए पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का पाया जाने से आरोपी के कब्जे से कुल 01 रियल मी मोबाईल व नगदी 2000 रुपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध के अपराध क्र.105/2025 धारा 4ए पब्लिक गेंम्बलिंग एक्ट प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।


इनकी रही सरायनीय भूमिका निरी. विकास यादव, सउनि राकेश शिवहरे, सउनि गोपाल बाबू, प्र.आर. सुरेन्द्र राय, प्रआर. शैतानसिंह, आर. रामसिंह, आर. ब्रजेश भील, आर. नेपालसिंह, आर. निर्मल बारेला, आर. चालक दीनू रघुवंशी ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top