दो बत्ती चौराहा के पास बाइक में लगी आग, सिगरेट और पेट्रोल की लापरवाही बन सकती थी बड़ा हादसा

0


 शिवपुरी शहर के व्यस्ततम दो बत्ती चौराहा के पास शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक बाइक में अचानक आग भड़क गई, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत यह रही कि उसी समय वहां से पानी से भरा टैंकर गुजर रहा था, जिसकी मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक सिगरेट पीते हुए बोतल में भरा पेट्रोल बाइक की टंकी में डाल रहा था। इसी दौरान सिगरेट से निकली चिंगारी पेट्रोल के संपर्क में आ गई और बाइक ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते बाइक जलने लगी।


स्थानीय लोगों ने तुरंत टैंकर चालक को रुकवाया और टैंकर में भरे पानी से आग बुझाई। बताया गया है कि यह बाइक सिद्धेश्वर कॉलोनी निवासी असगर खान की थी और उनका बेटा बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था, तभी यह घटना घटी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top