ग्रामीणों ने बैल को बाहर निकालने के कई प्रयास किए लेकिन वह बाहर नहीं निकल पाया था। गांव के ही दिलीप धाकड़ ने बताया कि करीब 15 से 20 ग्रामीणों ने बैल को निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान नीलम नाम के युवक पर बैल ने हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोट आ गई थी। ग्रामीणों ने बैल को कुएं में चारा डालकर जिंदा रखने की कोशिश की। फिर आज मंगलवार को दोपहर के समय मौके पर एस अनूप श्रीवास्तव और नायब तहसीलदार शैलेंद्र भार्गव पहुंचे और मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची जिन्होंने कुएं में से बैल को रस्सी और पेट की सहायता से क्रेन की मदद से ऊपर खींचकर कई घंटे बाद कड़ी मस्ककद के साथ सफलतापूर्वक बाहर निकाला तत्पश्चात बैल का प्राथमिक उपचार कर रवाना कर दिया गया साथी ही एसडीएम अनुज श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को कुएं को पूर्ण करने या उसके ऊपर जाल लगाने की बात कही।
कुएं में गिरे बैल को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
मंगलवार, अप्रैल 08, 2025
0
कोलारस। कोलारस के बरखेड़ा गांव में एक बैल पिछले तीन दिनों से कुएं में फंसा हुआ था, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाला जा सका था। खेत मालिक बल्लू धाकड़ ने बताया कि आपस में दो बैल लड़ते-लड़ते हुए एक बैल खेत में बने हुए कुएं में अचानक गिर गया, कुएं में गीली मिट्टी और हल्का पानी होने के कारण बैल की जान बच गई थीं लेकिन वह शनिवार से कुएं में ही फसा पड़ा हुआ था ।
अन्य ऐप में शेयर करें


