रात्रि गस्त अवैध गतिविधियों को रोकने एवं अपराधियों पर कार्यवाही करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । आज रात्रि मे एसडीओपी पिछोर द्वारा रात्रि गस्त का निरीक्षण किया एवं थाना पिछोर का औचक निरीक्षण किया

0


 रात्री के समय पुलिस रात्रि गस्त मे अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों व अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । इसी तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में दिनांक 26-27.04.2025 की रात्री मे एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के द्वारा रात्री गस्त मे लगे समस्त बल को चैक किया एवं मुस्तेदी के साथ गस्त करने हेतु निर्देशित किया । रात्री के समय मे ही एसडीओपी पिछोर के द्वारा थाना पिछोर पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया । एसडीओपी पिछोर द्वारा थाना पिछोर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जो निम्नानुसार रहा -


1.थाने में रात्रि दफ्तर ड्यूटी में आरक्षक भूपेंद्र सिंह एवं एक सैनिक उपस्थित मिला 


2.बुलाए जाने पर रात्रि कस्बा गश्त अधिकारी उनि संजय लोधी उपस्थित थाना आए ।


3.थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टर जरायम रजिस्टर,गुंडा रजिस्टर, HS रजिस्टर,मेडिकल रजिस्टर आदि को चेक किया एवं टीप लगाई ।


4.थाने के 11 सीसीटीवी कैमरे चालू पाए गए ।


5.थाने की हवालात में कोई बंदी नहीं पाया गया।


6.रात्रि गश्त में लगे बल को अच्छे से गश्त करने एवं गुंडा HS चेक करने के निर्देश दिए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top