थाना सुभाषपुरा पुलिस द्वारा 02 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

0


 पुलिस अधीक्षक  अमन सिंह राठौड़, द्वारा जिले में वारंटियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर उन्हे गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गये हैं, इसी क्रम में  अति0 पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले व एसडीओपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के निर्देशन मे न्यायालय से जारी वारंटो मे फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे इसी क्रम मे थाना प्रभारी सुभाषपुरा राजीव कुमार दुबे को सूचना मिली कि वर्ष 2023 से फरार स्थाई वारंटी गिर्राज पुत्र बंशी धाकड निवासी कलोथरा सुभाषपुरा मे घूम रहा है जिसपर टीम बनाकर दबिश दी गई व स्थाई वारंटी  गिर्राज पुत्र बंशी धाकड निवासी कलोथरा को इन्दरगढ ग्राम से गिरफ्तार किया गया , इसके विरूद्ध जिला न्यायालय शिवपुरी से अन्य प्रकरणो मे 02 गिरफ्तारी वारंट भी लंबित थे , जिसमे भी आरोपी की गिरफ्तारी की जाकर माननीय न्यायालय शिवपुरी पेश किया गया जहां से वारंटी को जेल शिवपुरी भेजा गया है । 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि राजीव कुमार दुबे, प्रआर0 99 महेशदत्त शर्मा , आर0 39 काले खां , आर0 598 अर्जुन सिंह , म.आर. 1146 प्रीति राठौर , आर0 चा0 27 सोनू गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top