नगर पालिका कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर और सफाईकर्मी के बीच मारपीट, फाइल अटकने को लेकर हुआ विवाद

0

 


शिवपुरी शहर की नगर पालिका में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब नपा के स्थापना शाखा में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर आदेश श्रीवास्तव और एक सफाईकर्मी रोहित के बीच जमकर कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोहित अपने भाई की कोई अटकी हुई फाइल को लेकर स्थापना शाखा में आदेश श्रीवास्तव के पास पहुंचा था। बातचीत के दौरान माहौल गरमा गया और इसी दौरान आदेश श्रीवास्तव ने नाराज होकर रोहित को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई, जिससे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।


घटना के बाद कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। यह मामला नगर पालिका से जुड़ा होने के कारण अभी तक इसकी कोई शिकायत कोतवाली में दर्ज नहीं कराई गई है।


मामले में आदेश श्रीवास्तव का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन कॉल रिसीव नहीं किया। वहीं नगर पालिका के सीएमओ इशांत धाकड़ का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे विवाद की पुष्टि और वास्तविक कारण सामने नहीं आ सका है

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top