चलती ट्रेन से गिरकर 21 वर्षीय नवविवाहिता की मौत, पति ने बचाने के लिए लगाई छलांग

0


 ग्वालियर से इंदौर जा रही ट्रेन में शिवपुरी के पास हुआ हादसा, शादी को हुआ था महज एक महीना


शिवपुरी जिले में बुधवार रात एक हृदयविदारक हादसे में 21 वर्षीय नवविवाहिता की चलती ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। पत्नी को बचाने के लिए पति ने भी ट्रेन से छलांग लगा दी। यह दुखद घटना रात करीब 9 बजे शिवपुरी के पास रातौर रोड रेलवे ट्रैक के नजदीक हुई।


जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर निवासी एडवोकेट विकास जोशी की शादी 16 अप्रैल को उरई जालौन की रहने वाली शिवानी शर्मा से हुई थी। शिवानी एलएलबी की छात्रा थी। हाल ही में वह अपनी परीक्षा देने पति के साथ उरई गई थी। परीक्षा के बाद मंगलवार को दोनों ग्वालियर लौटे थे और बुधवार शाम इंदौर लौटने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे।


विकास जोशी के अनुसार, वह इंदौर में वकालत करते है और वर्तमान में वहीं रहते हैं। दोनों इंदौर जा रहे थे। ट्रेन शिवपुरी रेलवे स्टेशन से चलने के कुछ देर बाद शिवानी को अचानक उल्टियां आने लगीं। वह एस4 कोच के दरवाजे के पास खड़ी थी। विकास पानी लेने सीट की ओर गया, लेकिन जब लौटा तो शिवानी वहां नहीं थी। एक यात्री ने बताया कि उसका पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गई।


यह सुनते ही विकास ने ट्रेन की चेन खींची और तुरंत छलांग लगा दी। तब तक ट्रेन करीब एक किलोमीटर आगे निकल चुकी थी। विकास ने अंधेरे में अपनी पत्नी की तलाश की और उसे रातौर क्रॉसिंग के पास सड़क पर ले आया। वहां एक कार सवार ने मदद की और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया।


कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top