शिवपुरी में देवी अहिल्याबाई होल्कर की भव्य शोभा यात्रा 31 मई को

0

 


हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती शिवपुरी में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर होलकर सेना शिवपुरी द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी काली माता मंदिर से प्रारम्भ होकर मानस भवन पहुंचेगी।

शिवपुरी होलकर सेना के जिला अध्यक्ष पंकज पाल ने बताया कि प्रतिवर्ष शिवपुरी में देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती होलकर सेना के तत्वाधान में पाल बघेल समाज द्वारा धूमधाम से मनाई जाती है। इस वर्ष भी होलकर सेना द्वारा माता अहिल्याबाई की भव्य शोभा यात्रा 31 मई को सुबह 10 से निकाली जाएगी जो काली माता मंदिर से प्रारम्भ होकर झांसी तिराहा, गुरुद्वारा चौक, माधव चौक, कोर्ट रोड़, अस्पताल चौराहा होते हुए मानस भवन पहुंचेगी। होलकर सेना के पदाधिकारी शोभायात्रा को भव्य बनाने लिए गांव गांव एब शहर में लोगों से संपर्क कर शिवपुरी आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। होलकर सेना ने सभी समाज बन्धुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर देवी अहिल्याबाई होलकर की शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top