थाना करैरा पुलिस द्वारा 315 बोर देशी कट्टा मय जिन्दा कारतूस के साथ आदतन आरोपी नरेंद्र परिहार को किया गिरफ्तार

0

 


पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड के द्वारा अवैध हथियार से अपराध की नियत से घूमने वालो के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये है जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एव एसडीओपी शिवनारायण मुकाती के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एव उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे दिनांक 14.05.2025 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि नरेन्द्र पुत्र स्व. महेन्द्र परिहार उम्र 22 साल निवासी ग्राम उदगवाँ थाना जिगना जिला दतिया मध्यप्रदेश आईटीबीपी कैम्पस की बाउन्ड्री के पीछे क्लोथरा अपराध की नियत से बैठा है तभी उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान गल्ला मण्डी के बाउन्ड्री के पीछे पहुंचे तो मुखबिर के बताये हुलिया के व्यक्ति देखे जो पुलिस को आता देख भागने लगे जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नरेन्द्र पुत्र स्व. महेन्द्र परिहार उम्म्र 22 साल निवासी ग्राम उदगवाँ थाना जिगना जिला दतिया मध्यप्रदेश होना बताया जिसकी जामा तलाशी लेने पर कमर मे बायें तरफ एक 315 बोर का कट्टा खुरसे मिला तथा एक जिन्दा कारतूस मिला कट्टा एवं कारतूस रखने का बैध लायसेंस चाहा तो नही होना बताया यह कृत्य अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से कट्टा एवं कारतूस को जप्त किया गया आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 374/25 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी पर पूर्व से विभिन्न जिलों में 11 अपराध पंजीबद्ध है


सराहनीय भूमिका -


थाना प्रभारी करैरा निरी० विनोद छावई, सउनि संजय भगत, आर0 965 सुरेन्द्र सिहं रावत, आर0 895 राधेश्याम जादौन, आर0 338 हरेन्द्र सिंह, आर मत्स्येन्द्र गुर्जर आर रामअवतार गुर्जर थाना कौरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top