ग्राम राई में अति प्राचीन मंदिर भैरों पर 40 वर्ष बाद हुआ धार्मिक मेला आयोजित, हजारों की संख्या में पहुंचें श्रद्धालु

0


 कोलारस। कोलारस के ग्राम  राई में अति प्राचीन मंदिर भैरों  बाबा पर एक बार फिर धार्मिक मेले की पुनः शुरुआतकी गई। ग्राम राई के सरपंच मनोज शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मेला लगभग 40 साल बाद पुनः प्रारंभ किया गया  है। बीते बरसों में यहां पर कई विवाह सम्मेलन, तरह-तरह के दूर-दराज से कर्तव वाज यहां आया करते थे किसी कारण बश यह मेला बंद हो गया था मेले का आयोजन ग्रामीणों और मंदिर समिति के सदस्यों ने मिलकर इस पारंपरिक आयोजन को फिर से जीवित करने का फैसला लिया है। इस मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक सुप्रसिद्ध है यह मंदिर बहुत ही अति प्राचीन है जो भी भक्त यहां पर मन्नत लेकर आता है उसकी मन्नत अवश्य पूर्ण हो जाती है इसलिए यहां पर श्रद्धालु  दर्शन करने दूरदराज से आते  हैं। लेकिन इस बार समिति के सदस्यों और ग्रामवासियों के निर्णय पर मेले की फिर से शुरुआत की गई।

मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेले का आयोजन सफल संपन्न हुआ जो कि 4 मई रविवार से 5 मेई सोमवार तक चला। इस धार्मिक आयोजन के दौरान मनोरंजन और खेल गतिविधियों की भी भरपूर व्यवस्था देखने को मिली जिसमें मेले में कुश्ती नाल, रस्सा कस्सी, घोड़ा दौड़ जैसी नगदी लाखों की  प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नगद घोड़ा रेस पर 5100 और नाल प्रतियोगिता पर 11 हजार  और कई प्रतियोगिताओं पर नगदी लाखों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जो की मंदिर समिति एवं ग्रामीणों एवं राई सरपंच के द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top