जन अभियान परिषद द्वारा पर्यावरण संगोष्ठी का हुआ आयोजन

0


 वट सावित्री अमावस्या के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था जतन उजाला संस्था द्वारा पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एमके भार्गव द्वारा पेड़ों का महत्व एवं धार्मिक मान्यता के साथ-साथ वैज्ञानिक महत्व को समझाते हुए  पर्यावरण बचाने के लिए महिलाओं को संदेश दिया गया।

संगोष्ठी में जिला समन्वयक डॉक्टर रीना शर्मा एवं विकासखंड समन्वयक शिशुपाल सिंह जादौन नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा एवं महिलाएं सम्मिलित हुई। 

सभी ने संकल्प लिया कि पर्यावरण संरक्षण हमारा कर्तव्य है और संकल्पित होकर हमें इस दिशा में काम करना है। अभी जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में भी सभी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top