गायत्री परिवार का घर-घर यज्ञ का आयोजन आज सोमवार से होगी शुरुआत

0

 


कोलारस। गायत्री परिवार द्वारा घर-घर यज्ञ का आयोजन की शुरुआत आज बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार से होगी। तहसील के प्रत्येक ग्राम स्तर पर गृह गृह गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है , स्वास्थ्य, समर्थ , शक्तिशाली राष्ट्रीय एवं देश की रक्षा हेतु सीमाओं पर डटे सैनिकों मैं शक्ति का संचार हो, उनमें शौर्य, पराक्रम, आत्मबल एवं देश की सुरक्षा का भावउक्त की कामना हेतु यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।  कोलारस गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश दागी ने जानकारी देते हुए बताया गया एवं साथी ही कोलारस शक्तिपीठ से जुड़े परिजनों एवं तहसील समन्वयक से जुड़े सदस्यों सहित युवाओं धर्म प्रेमियों से से निवेदन किया  कि अभी से अपने अपने परिचितों एवं पड़ौसियों से यज्ञ हेतु सहमति प्राप्त कर आवश्यक सामग्री की व्यवस्था हेतु मार्गदर्शन करने की कृपा करें एवं गायत्री यज्ञ हेतु शान्ति कुंज हरिद्वार से जारी संक्षिप्त वीडियो सभी के मोबाइल में पहुंचाने की कृपा करें। सभी परिजन अपने अपने यज्ञ की सहमति लेकर सूची तैयार कर ले एवं सम्पर्क अवश्य कर ले गायत्री परिवार कोलारस के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश दांगी ने समस्त लोगों से आज सोमवार को घर-घर में यज्ञ करने की अपील समस्त धर्म प्रेमियों  से की है जो कि आज सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर सुबह 9:00 से 12:00 तक है जो की संपूर्ण भारत वर्ष में लाखों घरों में एक साथ हर साल की भांति इस साल भी ग्रह ग्रह गायत्री यज्ञ व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। कोलारस गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश दागी ने घर पर  विधिवत पूजा की जानकारी दी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top