शिवपुरी के थाना पोहरी क्षेत्र में मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त

0


 शिवपुरी के थाना पोहरी क्षेत्र में ताल के पास मोटर साईकिल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 04 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 20-05-2025 को रात्रि 09 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल पोहरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 


डायल-112/10 स्टाफ आरक्षक निशांत शुक्ला एवं पायलेट कमल किशोर शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुकान में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विनोद आदिवासी पिता पप्पू आदिवासी उम्र 18 साल निवासी सियावाड़ी, संदीप आदिवासी पिता अजमेर आदिवासी उम्र 18 साल निवासी भवेड़, रवि आदिवासी पिता जसवीर आदिवासी उम्र 17 साल निवासी भवेड़, सादाब पिता जहांगीर खान उम्र 25 साल निवासी पोहरी घायल हो गए थे। डायल-112/100 जवानों ने सभी घायलों को एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर पोहरी अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top