पुलिस थाना कोलारस द्वारा नाबालिक को सुरक्षित दस्तयाव कर परिजनों को सुपुर्द किया

0

 


थाना कोलारस में दिनांक 14.05.2025 को फरियादिया उम्र- 55 साल निवासी संतफार्म कोलारस ने अपनी लडकी मुस्कान चिढार उम्र 17 साल को कोई अज्ञात  आरोपी  बहला फुसलाकर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना कोलारस पर अप.क्र. 179 /25 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक  शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के द्वारा नाबालिक बालक / बालिकाओं की शीघ्र दस्तयावी करने के निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस  अवनीत शर्मा के मार्गदर्शन मे विवेचना के दौरान कार्यवाही करते हुए अपहृता नाबालिग बालिका की तलाश हेतु टीम बनाकर भेजी गई थाना क्षेत्र एवं आस पास मुखबिर तंत्र मजबूत कर तलाश की गई एवं जानकारी एकत्रित की गई । बाद अपहर्ता को  आज दिनांक 06.06.2025 को  मुखबिर की सूचना पर से खालसा होटल के पास बना प्रतिक्षालय हाईवे रोड कोलारस  से दस्तयाव किया गया । 

उक्त कार्यवाही में निरी. रवि चौहान,  उनि सावित्री लकडा  ,प्रआर. दिलीप सिंह , प्रआर.डैनी कुमार , प्रआर. मुकेश इन्दौरिया ,आर.नाहर सिह ,आर. सौरभ पचौरी ,आर. योगेश कुमार की विशेष भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top