यातायात नियमों का पालन करने वा वाहन दुर्घटनाओं मे कमी लाने के लिये सतत प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमे लोगों को कैम्पेन एवं जागरुकता रैलियों के माध्यम से जागरुक किया गया है । देखने मे आता है कि लोंग दुर्घटनाओं का शिकार होने के बाद भी यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं एवं अपनी व लोगों की जान को जोखिम मे डालते हैं । लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिये दिनांक 13.7.2025 को ग्वालियर बायपास शिवपुरी पर माननीय न्यायालय शिवपुरी के द्वारा मोबाइल कोर्ट लगाया गया । मोबाइल कोर्ट मे रिचा सिंह राजावत जेएमएफसी एवं निहारिका सिंह व्यास जेएमएफसी उपस्थित रहीं । माननीय न्यायालय द्वारा ग्वालियर बायपास पर यातायात पुलिस शिवपुरी के माध्यम से वाहन चेकिंग कराई गयी, जिसमे स्थल पर ही बिना हेलमेट, तीन सवारी, ओवरलोडिंग, बिना नंबर प्लेट 23 वाहनों पर कार्रवाई कर 14800 रुपए समन शुल्क वसूला गया एवं 08 वाहन जिन्होंने जुर्माना नहीं करवाया उन्हें जप्त कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा । जिसमें एक 16 साल का नाबालिक बच्चा कुलदीप रावत s/o अशोक रावत निवासी नमो नगर भी है जो तीन सवारी बिठाकर वाहन चला रहा था उसका भी वाहन जप्त किया गया है एवं न्यायालय में पेश किया जा रहा है । इस चेकिंग के दौरान यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, सूबेदार नीतू अवस्थी, सूबेदार प्रियंका घोष, यातायात थाने का बल एवं कोतवाली थाने का बल उपस्थित रहा ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
/*-- Don't show description on the item page --*/
/*-- If we are replacing the title, force it to render anyway, and it'll be hidden in CSS. --*/


