श्रवण के प्रथम सोमवार को मंदिरों पर उमड़ी भक्तों की भीड़

0

 


कोलारस ! कोलारस श्रावण मास के प्रारंभ होते ही श्रावण मास के प्रथम सोमवार को कोलारस नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में शिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। आज श्रावण के प्रथम सोमवार के दिन कोलारस नगर के मंदिरों प्राचीन धर्मशाला हनुमान मंदिर प्राचीन  गौरी शंकर प्राचीन कुंड़न सरकार प्राचीन झिरियन सरकार मंदिर रामेश्वर धाम बागोर वाले, एवं जगतपुर रोड स्थित प्राचीन महादेव जी मंदिर सहित  सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा। भक्तों द्वारा  भोलेनाथ का जल अभिषेक एवं पंचामृत से स्नान कराकर भक्तों ने बेलपत्र चलाऐ। इसके अलावा वहीं मंदिरों पर अखंड रामायण संकीर्तन एवं प्राचीन गौरी शंकर मंदिर पर बाहर से पधारे हुए कलाकारों द्वारा माहौल को शिव में बना दिया गया जिससे भक्तों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया गया। कोलारस नगर से लेकर अंचल में भोलेनाथ के मंदिरों पर अभिषेक हुए पूजन अर्चना देर रात तक चलती रही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top