आबकारी विभाग शिवपुरी की छापामार कार्यवाही अवैध मदिरा जप्‍त

0


 शिवपुरी जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर महोदय शिवपुरी रवीन्‍द्र कुमार चौधरी द्वारा सतत् कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध संजय कुमार गुप्‍ता, जिला आबकारी अधिकारी शिवपुरी के निर्देशन में दिनांक 22.07.2025 को वृत्‍त शिवपुरी क्षेंत्रातर्गत राहुल गुप्‍ता आबकारी उप निरीक्षक द्वारा ग्राम नौहरीकलां, सिद्धेश्‍वर मंदिर के पास में दबिश दी जाकर कुल 27.86 लीटर देशी/विदेशी मदिरा/हाथ भट्टी मदिरा जप्‍त कर म0प्र0 आबकारी अधिनियम की विभिन्‍न धाराओं के तहत 03 स्‍थानों पर छापामार कार्यवाहियों में कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

आगामी दिनों में भी आबकारी विभाग शिवपुरी के द्वारा मदिरा के अवैध बिक्री पर रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top