पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा चोरी व नकबजनी के अपराधो को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने व मशरुका बरामद करने लगातार निर्देश दिये जा रहे है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी बदरवास निरी. विकास यादव द्वारा थाना बदरवास में पुलिस टीम गठित कर उक्त मोटरसाईकिल के चोरी की घटना के संबंध सीसीटीव्ही फुटेज देखे गये घटना मे एक व्यक्ति लाल रंग की शर्ट पहने हुये काले रंग की मोटरसाईकिल को ले जाता दिखा, जिसकी तलाश की गई तो दिनांक 25.08.2025 को सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर उसी हुलिया का एक व्यक्ति लाल रंग की शर्ट पहने काले रंग की चोरी गयी मोटरसाईकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्र.एमपी 33 एमजेड 4537 को घुरवार रोड पर कही जाने के लिये खडा दिखा जिसे पकडा उससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सुनील पुत्र रामसिंह सेन उम्र 38 साल निवासी ग्राम तिगरी (शाजापुर) थाना नई सराय जिला अशोकनगर होना बताया जिसे गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से चोरी गयी मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी 33 एमजेड 4537 को बरामद किया गया।
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी निरी. विकास यादव, सउनि रघुवीरसिंह, सउनि गोपाल बाबू, प्रआर. 124 दीपक कुमार, आर. 1041 रिंकू माहौर ,आर 813 सदन भिलाला, आर.656 थान सिंह, आर. 902 दर्शन रावत आर.366 राजकुमार, मआर. पूजा शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।


