थाना बदरवास पुलिस द्वारा अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाने बालों पर कार्यवाही करते हुये 60 लीटर कीमती 6000 रुपये की जप्त कर शराव वनाने का 200 लीटर लहान नष्ट कर आरोपी सोपाल परिहार को जेल भेजा।

0

 


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड के द्वारा जिले में शराब माफिया अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने व अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के पालन मे  अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 01.08.25 को थाना बदरवास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से ग्राम ईश्वरी खण्डर वेयर हाऊस से आरोपी सोपाल पुत्र बलभद्र जाति परिहार उम्र 32 साल निवासी ग्राम श्रीपुर थाना बदरवास जिला शिवपुरी के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी की बनी देशी कच्ची शराब करीबन 60 लीटर कीमती 6000 रुपये की जप्त कर कच्ची शराव वनाने का करीवन 200 लीटर लहान नष्ट किया गया। आरोपी सोपाल परिहार  के विरूध्द थाना बदरवास मे अपराध क्र.222/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।

इनकी रही सराहनीय भूमिका- निरी. विकास यादव ,उनि नोवेल खेस सउनि ऱघुवीर सिंह मखेनिया सउनि राकेश शिवहरे ,जगदीश पाराशर,सउनि गोपाल बाबू, प्रआर 124 दीपक कुमार आर  सदन आर अनिल आर रिंकू आर गोलू आर दीपक म.आर पूजा शर्मा थाना बदरवास जिला शिवपुरी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top