नगर में आज गणेश उत्सव के उपलक्ष में श्री राम कथा की भव्य कलश यात्रा निकलेगी

0

 


कोलारस। कोलारस नगर में हर साल की भांति इस वर्ष भी गणेश महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से पूरे नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में किया जा रहा है। इसी के चलते आज बुधवार को प्राचीन श्री गौरी शंकर (महादेव) मंदिर पर श्री गणेश जी उत्सव के उपलक्ष में संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसकी भव्य  कलश यात्रा   सुबह 9 बजे से धर्मशाला हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार से होते हुए सीधे रंग महल गौरीशंकर मंदिर पर पहुंचेगी। संगीतमय श्री राम कथा की शुरुआत 27 अगस्त बुधवार से प्रारंभ होकर 5 सितंबर शुक्रवार तक हवन पूर्णाहुति के भंडारे के साथ संपन्न होगी। इसी दौरान प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 तक रहेगा। श्रद्धालुओं को कथा का रसपान बाहर से आए हुए अपरबल रामायण जी (करेरा वालों) के मुखारविंद से किया जा रहा है।  गौरी शंकर मंदिर समिति ने समस्त नगर वासियों से अनुरोध  किया है कि सभी श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में समय पर पधारकर धर्म लाभ लेवे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top