हर घर तिरंगा" कार्यक्रम की तैयारियों के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने बुलाई अहम बैठक

0


 शिवपुरी: आगामी "हर घर तिरंगा - तिरंगा यात्रा" कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक 3 अगस्त, रविवार को आयोजित की गई है। यह बैठक दोपहर 2:00 बजे शिवपुरी के ग्वालियर बायपास रोड स्थित नक्षत्र मैरिज गार्डन में होगी।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री और जिले के प्रभारी केशव सिंह भदौरिया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे, जबकि बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव करेंगे।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य "हर घर तिरंगा - तिरंगा यात्रा" कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार करना और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपना है।

बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत और नगर पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष,महामंत्री, मोर्चा और प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारियों से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है।

यह बैठक आगामी राष्ट्रीय पर्व को भव्य और सफल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top