पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे ईनामी, फरारी, स्थाई, गिरफ्तारी वारंटियो की धरपकड हेतु सम्पूर्ण शिवपुरी जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग करैरा डाँ आयुष जाखड़ के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरवाया उप निरीक्षक अरविन्द छारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अप0 क्रं. 103/2020 धारा 147, 148, 149, 307 ईजाफा 302 भादवि 25/27 आर्म्स एक्ट मे धारा 173(8) जाफौ मे 05 साल से फरार चल रहे ईनामी वारंटी गव्वरसिंह पुत्र कदम सिंह गुर्जर उम्र 55 साल निवासी ग्राम जेरवा थाना करैरा जिला शिवपुरी बगीचा सरकार मन्दिर करैरा मे खडा है उक्त सूचना पर तुरन्त कार्यवाही करते हुये उक्त आरोपी को वगीचा सरकार मन्दिर करैरा से गिरफ्तार किया गया उक्त आरोपी पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा 3000/- रू का ईनाम घोषित किया था।
सराहनीय भूमिका - उनि अरविन्द छारी थाना प्रभारी थाना सुरवाया, सउनि विवेक भट्ट, कार्य० सउनि सतीश जयंत चौकी अमोलपठा तिराहा प्रआर0 409 हर्ष झा, प्रआर0 05 केशव तिवारी, प्र.आर. चालक 884 राजेन्द्र यादव, आर0 51 जसपाल संधू, आर0 1117 रमाकांत पाराशर थाना सुरवाया की मुख्य भूमिका रही है।


