थाना सुभाषपुरा पर दिनांक 24.09.2025 फरियादी पंजाब सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह राजपूत उम्र 44 साल निवासी ग्राम खोडन चौकी मगरोनी थाना नरवर जिला शिवपुरी म.प्र. द्वारा आरोपी रामप्रकाश धाकड पुत्र रामस्वरूप धाकड उम्र 24 साल निवासी सकलपुर थाना सतनवाडा के विरूद्ध पार्टी के लिए पैसों की मांग कर मारपीट करने व 900/- रुपये ले लेने के संबंध मे रिपोर्ट करने पर अपराध क्र. 130/25 धारा 119(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा गुण्डा बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये हैं, इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं सीएसपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन मे आरोपी रामप्रकाश धाकड को तत्काल गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल वारंट पर उसे जेल दाखिल किया गया है।


