कोलारस। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि भारतीय जनता पाटी की केंद्र में डबल इंजन सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी के सिपहसालार मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार द्वारा घोर सनात विरोधी कार्य करते हुए गौ माता की हत्या को बढ़ावा देने हेतु गौ मांस के विक्रय को खुली छूट देते हुए गौमाँस विक्रय पर कर मुक्ति किए जाने के निर्णय के विरोध में जापन दिया गया है।ब्लॉक कॉग्रेस कमेटी कोलारस ने इस ज्ञापन पत्र के माध्यम से कहा कि हाल ही में, मोहन यादव सरकार द्वारा गोमांस पर कर-मुक्ति (TaxHee) दिए जाने का जो निर्णय लिया गया है. यह न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि भारतीय परंपरा, संस्कृति और संवैधानिक मूल्यों के भी विपरीत है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांसपीठ पर जीएसटी फ्री करने के विरोध में एसडीएम को महामहिम राजपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है इसी दौरान मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष मोहन अग्रवाल बलभद्र धाकड़ कुलदीप शर्मा राजू सोनी अजमेर सिंह रावत बहादुर सिंह शांतिलाल भानु पारीक प्रमाण धाकड़ राजेश जाटव मनीष मोहनिया, रामनिवास धाकड़ सहित दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने कोलार एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शुक्रवार को ज्ञापन सोपा है।


