दिनांक 16.09.25 को एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के निर्देशन मे थाना भौंती में स्कूली बच्चों बुलाकर थाने का निरीक्षण कराया गया, बच्चों को महिला संबंधी अपराधों के बारे में विस्तार से समझाया गया, छात्राओं को छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराधों जैसे मामलों की जानकारी दी तथा ऐसे अपराधों की स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 आपातकालीन सेवाओं पर सूचित कराने हेतु बताया गया। थाने पर आये स्कूली बच्चों को पुलिस कार्यप्रणाली,कानून व्यवस्था तथा आत्मरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। बच्चों को मोबाइल पर फ्रॉड लिंग एवं सायबर सुरक्षा के बारे मे भी विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा, थाना प्रभारी पिछोर निरी. मनोज राजपूत, उनि. कुसुम गोयल एवं थाने का पुलिस बल उपस्थित रहा।


