कार्यक्रम में, जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने कहा कि इस पुनीत कार्य में सम्मिलित होकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संदेश को "अत्यंत प्रेरणादायक" बताया। उन्होंने जनसेवा और जनस्वास्थ्य को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता लाते हैं। जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान किया, साथ में अन्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी इस नेक पहल में भाग लिया।
इस महत्वपूर्ण आयोजन से पहले, शहर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। यह अभियान काली माता मंदिर, दो बत्ती चौराहा और फतेहपुर पार्क जैसे सार्वजनिक स्थलों पर चलाया गया, जिसका उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था।
'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, जैसे एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर की व्यापक जांच सुनिश्चित करना है। इस अभियान के अंतर्गत, पूरे जिले में 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सक महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच करेंगे।
यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के "स्वस्थ समाज, सशक्त राष्ट्र" के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, पूर्व राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा, महामंत्री सोनू बिरथरे, सांसद प्रतिनिधि हरवीर रघुवंशी, राकेश गुप्ता, हरिओम राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहा, मंत्री मुकेश चौहान, किसान मोर्चा अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, गोपाल दद्दा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष संजय कुशवाहा, केपी परमार, नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, कृष्णा कुशवाह, विपुल जैमनी, कपिल भार्गव, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत सेन, अमित भार्गव, विकास दंडोतिया, शुभा शर्मा, जितेंद्र राठौर, रमन अग्रवाल, आकाश राठौर, प्रशांत राठोर कार्यालय मंत्री राजीव जैन आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


