सायबर सेल शिवपुरी द्वारा फरियादी के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फ्रॉड की गई 20,000/- रुपये की राशि फरियादी को वापस करायी गयी

0


 दिनांक 20.07.2025 को शिकायतकर्ता मनोज धाकड निवासी बैराड शिवपुरी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला शिवपुरी में शिकायती आवेदन देकर बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर मेरे यूको बैंक के खाते से 20000/- रूपये फ्रॉड कर लिये है।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  अमन सिंह राठौड़ के द्वारा शहर में घटित हो रहे सायबर क्राइम के संबंध मे प्रभावी कर्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। अतः उक्त दिये गये निर्देशो के पालन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट एवं उनकी सायबर सेल टीम द्वारा दिनांक 20.07.2025 को शिकायतकर्ता मनोज धाकड़ निवासी बैराड़ शिवपुरी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला शिवपुरी में शिकायती आवेदन देकर बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर मेरे यूको बैंक के खाते से 20000/- रूपये निकाल लिये है। उक्त सूचना पर तुरंत विधिक कार्यवाही कर फरियादी के यूको बैंक के खाते से फ्रॉड कर निकाली गई राशि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उक्त यूको बैंक से संम्पर्क कर संबंधित खाते का ब्यौरा लिया गया। तत्पश्चात सम्बंधित बैंक से संम्पर्क कर 20000/- रूपये आवेदक को वापस कराये गये। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से फरियादी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी आकर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी व सायबर टीम की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।

सरानीय भूमिका सायबर सेल प्रभारी उनि. धर्मेन्द्र सिंह जाट, सउनि. अजय पाल, कार्य. प्र.आर. विकास सिंह चौहान, आर. जलज रावत, आर. दामोदर परिहार, आर. आलोक व्यास, आर. मानवेन्द्र गुर्जर।


सायबर सेल शिवपुरी द्वारा सायबर अपराध से बचने के लिये बताए बेहतर उपाय -

ऐप्स के माध्यम से हो रहे फ्रॉड को रोकने के लिये सभी लोग माय आधार एप्प का उपयोग कर अपने बायोमेट्रिक लॉक करे।

 फर्जी लोन एप्लीकेशन डाउनलोड न करें।

आपको फ़ाइल को न खोले

किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ सांझा ना करें।

अकसर इंटरनेट यूजर को ऐसे ईमेल और मैसेज आते रहते हैं। जिन पर अनजान लिंक होते हैं। ऐसे में हमें इन ईमेल और मैसेज से सावधान रहना चाहिए और हमें इन ईमेल और मैसेज में लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करना चाहिए। अनजान वेबसाइट पर हमें लॉगिन नहीं करना चाहिए।

ओटीपी साझा न करें।


नोट- सायबर क्राईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना शिवपुरी सायबर क्राईम के हेल्प लाईन नम्बर 7049123706, 7049123288 एवं राष्ट्रीय हेल्पलाईन नमबर 1930 पर दे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top