पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शराव, अबैध विस्फोटक फटाखे की धरपकड जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन मे अति0 पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. करेरा डॉ आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में आज दिनांक 22.09.2025 को थाना करैरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक नीले रंग की लोडिंग आपे गाडी क्र मप्र 32ZB7796 मे अबैध रुप से फटाखे भरकर दिनारा तरफ से करैरा जा रही है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान टीला चौराहा पर पहुंच कर वाहन चैकिंग लगाई गई तभी एक नीले रंग की लोडिंग आपे आते हुए दिखी फोर्स की मदद से उक्त लोडिंग आपे को रोककर चैक किया गया तो लोडिंग आपे के अन्दर गत्ते के पांच कार्टून जिनके उपर बोरी से सिलाई की गई थी उक्त कार्टून को खोलकर चैक किया गय तो कार्टूनो के अन्दर फुलजडी, बम, सुतली बम, अनार आदि प्रकार के फटाखे भरे हुए थे बाद चालक का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सूरज पुत्र बालिकदास अहिरवार उम्र 28 साल निवासी ग्राम दुरसडा थाना दुरसडा जिला दतिया का होना बताया तब उक्त चालक से फटाखे रखने व लाने ले जाने के संबंध में लायंसेस चाहा गया तो उसने अपने पास कोई लायसेंस नही होना बताया आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 5, 9(ख) (1) (क) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत दण्डनीय पाया जाने से आरोपी सूरज अहिरवार से लोडिंग आपे क्र MP32ZB7796 कीमती करीब 300000/- रूपये एंव गत्ते के छोटे बडे पांच कार्टून फटाखे आदि भरे हुए कीमती करीब 20000/- रूपये को जप्त किये गये।
बरामद माल–
01. एक लोडिंग गाडी क्रमांक MP32ZB7796 जिसकी कीमती 03 लाख रुपये।
02. फटाखे के 05 कार्टून छोटे बडे कीमती 20 हजार रुपये।
कुल कीमती 03 लाख 20 हजार रुपये
सराहनिय भूमिका– थाना प्रभारी करैरा निरी0 विनोद छावई ,उनि धर्मेन्द्र गुर्जर, आर. मत्सयेन्द्र गुर्जर।


