आलोक कोलारस-बदरवास का प्रतिभा सम्मान समारोह 7 सितम्बर को कोलारस में

0


 कोलारस- अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ (आलोक) का तृतीय ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह व आलोक कोलारस-बदरवास कार्यकारिणी गठन  कार्यक्रम 7 सितम्बर , रविवार को स्थानीय स्नेह बिहारी गार्डन कोलारस में संपन्न होगा ! कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आलोक ब्लॉक इकाई और  समाज के अन्य संगठनों द्वारा कोलारस और बदरवास के गाँवों में कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कर समाज जनों को आमंत्रित किया जा रहा है! इस  समारोह में दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं  और  कला,खेल सहित विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं; नवनियुक्त व सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जावेगा!   उक्त जानकारी देते हुए आलोक कोलारस-बदरवास ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि आलोक संघ के प्रणेता व मुख्य मार्गदर्शक जीएसटी कमिश्नर लोकेश लिल्हारे जी के नेतृत्व में संगठन शिक्षा को  समाज सुधार का मूल मंत्र मानते हुए  मुख्य रूप से शिक्षा जागरूकता, कैरियर काउंसलिंग और  एजुकेशनल मोटिवेशन  के क्षेत्र में कार्य करता है! आलोक और 'छू लो आसमान किसने रोका है (डायरेक्टर श्रीमती साक्षी लोकेश लिल्हारे ) पहल की अगुवाई मे नवोदय जागृति अभियान के माध्यम से नवोदय नि:शुल्क पुस्तक वितरण, नवोदय कोचिंग संचालन जैसे प्रयास कर ग्रामीण परिवेश के बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं! इतना ही नहीं, आलोक संघ द्वारा  इंदौर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए नि:शुल्क होस्टल भी संचालित किया जा रहा है! आलोक के  कोलारस में होने जा रहे प्रतिभा सम्मान समारोह में  संघ के  प्रदेश, जिला व विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारियों, प्रमोटर्स के अलावा  स्थानीय जन प्रतिनिधि, लोधी समाज के अधिकारी -कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी , कार्यकर्ता व समाजबंधु भागीदारी करेंगे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top