कोलारस ! कोलारस पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरूध्द कार्यवाही कर 7 ग्राम स्मैक कीमती 76000रु. एवं अल्टो कार कुल मसरुका 171000 रु. का जप्त कर 2 तस्कर आरोपी सोनू शाह एवं सुरेन्द्र उर्फ कल्लन श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेजा पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और अवैध मदाक पदार्थों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिये संपूर्ण प्रदेश में एक अभियान चलाया गया है, जिसके तहत पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर अरविन्द कुमार सक्सेना, एवं पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर अमित सांघी के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा नशे के करोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने को अपनी पहली प्राथमिकता रखते हुये सभी थाना प्रभारियों को इस दिशा में सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिसके परिणाम स्वरूप अवैध मादक पदार्थों की क्रय विक्रय करने वालों एवं अपराधी एवं गुण्डों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोलारस रवि चौहान एवं उनकी टीम को दिनांक 20 सितंबर को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि 2 व्यक्ति सनवारा रोड तालाब के पास तिराहा के पास संदिग्ध अवस्था में स्मैक विक्रय करने के फिराक में खड़े है, जिस पर थाना प्रभारी रवि चौहान के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना स्थल सनवारा रोड तालाब के पास तिराहा पर पहुंचे तो देखा कि एक स्लेटी कलर की अल्टो कार पीरबाबा मझार तरफ से कोलारस तरफ आते दिखी जिसे हमराही फोर्स की मदद से रोका एवं उसमें बैठे व्यक्तियों के नाम पता पूछा तो ड्राईवर के बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुरेन्द्र उर्फ कल्लन पुत्र उमाचरण श्रीवास्तव उम्र 28 साल निवासी स्टेशन रोड जगतपुर कोलारस का होना बताया तथा ड्राईवर ने अपना नाम पता सोनू शाह पुत्र एहसान शाह उम्र 32 साल निवासी लुधावली हवाई पट्टी के पास मदकपुरा शिवपुरी का होना बताया जिनके कब्जे से 7,60 ग्राम स्मैक एव स्लेटी कलर की अल्टो कार क्रमांक UP85AU 7316 (कुल कीमती 171000 रुपयें के साथ आरोपी सुरेन्द्र उर्फ कल्लन पुत्र उमाचरण श्रीवास्तव उम्र 28 साल निवासी स्टेशन रोड जगतपुर कोलारस एव सोनू शाह पुत्र एहसान शाह उम्र 32 साल निवासी लुधावली हवाई पट्टी के पास मदकपुरा शिवपुरी को गिरफ्तार कर आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध क्र. 368/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। और उन दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रवि चौहान उप निरीक्षक क्लेशतुम लकड़ा उपनिरीक्षक अमृतलाल भिलाला, आर नरेश यादव आर रघुवीर सिंह आर पुष्पेंद्र रावत आर योगेश माझी आर चालक रणवीर यादव की सराहनीय भूमिका रही,


