शिवपुरी - पत्रकार देवीसिंह जादौन पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। यह हमला तलवार कांड के आरोपियों द्वारा किया गया, जो कि पूर्व में जावेद खान और छम्मो खान द्वारा तलवार से किए गए हमले में शामिल थे।
जादौन को गंभीर स्थिति में शिवपुरी रेफर किया गया है। यह घटना न केवल एक पत्रकार पर हमला है, बल्कि स्वतंत्र पत्रकारिता और सामाजिक न्याय पर भी एक सीधा आघात है।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ इस हमले की घोर निंदा करता है और प्रशासन से मांग करता है कि दोषियों पर सख्त से सख्त कारवाही की जाए।
पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। उनकी आवाज़ दबाने की हर कोशिश का हम डटकर विरोध करते है इस ज्ञापन में शहर एव तहसील के सेकड़ो पत्रकार शामिल हुए


