केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

0

 


केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की और उनकी दीर्घायु की कामना की।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जन जन के विकास के लिए संकल्पित, अंत्योदय के सिद्धांत को समर्पित और हमारे प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र को 75वें जन्मदिवस की सहृदय शुभकामनाएं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ जीवन और चिरकालीन दीर्घायु प्राप्त हो।

उन्होंने कहा कि आज देश का हर नागरिक उनके प्रति कृतज्ञ है। ग्रामीण विकास से शहरी विकास तक रोड रेल, हवाई सेवा की अधोसंरचना से दूरसंचार की विकास और प्रगति तक, डिजिटल कनेक्टिविटी से हर घर अभियान तक, उज्ज्वला योजना से नारी सशक्तिकरण तक हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top