दिनांक 23.07.2025 को थाना सुभाषपुरा क्षेत्र में एबी रोड पर अज्ञात बदमाशो द्वारा पैरोल पर आये अजय उर्फ लीलाधर तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, जिसपर थाना सुभाषपुरा मे अपराध क्र. 105/25 धारा 103(1) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया था, जिसका पुलिस द्वारा पर्दाफाश कर तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया प्रकऱण के दो आरोपी मृतक का भाई भानू प्रताप तोमर एवं उसका दोस्त जीतू कुमार बारालिया फरार चल रहे थे। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा प्रकरण के फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया था जिस पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन एवं संजीव मुले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी व संजय चतुर्वेदी एसडीओपी शिवपुरी के मार्गदर्शन में प्रकरण के फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी, प्रकऱण में फरार आरोपी जीतू कुमार बारालिया निवासी इन्दौर को दिनांक 18.09.2025 को इन्दौर से गिरफ्तार किया जाकर आज दिनांक 19.09.2025 को माननीय न्यायालय शिवपुरी पेश किया गया , जहां से उसे जेल भेजा गया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने मे उनि0 राजीव दुबे थाना प्रभारी सुभाषपुरा, प्रआर0 197 अभय सिंह, आर.39 काले खान, आर.719 सुखवीर जाट एवं उनि0 धर्मेन्द्र जाट, प्रआर0 विकास चौहान सायबल सेल शिवपुरी की सराहनीय भूमिका रही है।


