प्राचीन जगत जननी शीतला माता मंदिर पर सुबह शाम माता रानी के भक्तो का सैलाव
कोलारस शारदिय नवरात्र पर बीते सोमवार को देवी मंदिरों घरों में शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ शक्ति की भक्ति और उपासना शुरू हो गई कोलारस नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में बैंडबाजों के साथ चल समारोह निकाल कर कई स्थानों पर सजे पंडालो में विधि विधान से दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई दुर्गा पंडालो में आरती के समय भक्तजनों की खासी भीड़ जुटी रही है कोलारस नगर के प्राचीन जगत जननी शीतला माता मंदिर पर सुबह से ही महिलाएं जल चढ़ाने जाती हैं और शाम से लेकर देर रात्रि तक प्राचीन जगत जननी शीतला माता मंदिर पर माता रानी के दर्शनों के लिए भक्तजन नवरात्रि में पहुंच रहे हैं कोलारस नगर में प्राचीन जगतपुर हनुमान मंदिर इंडेन गैस एजेंसी के सामने मानीपूरा राई रोड कुंडन सरकार मंदिर के पास लोधी मोहल्ले में प्राचीन महादेव मंदिर शिवपुरी बाईपास रोड सहित प्राचीन धर्मशाला वाले हनुमान जी मंदिर सदर बाजार में स्थित तेली का मंदिर से लेकर प्राचीन मंदिरों पर नवरात्रि उत्सव की धूम मची हुई है सदर बाजार में स्थित तेली के मंदिर पर बीते रोज माता वैष्णो देवी की झांकी लगाई गई जिसे देखने के लिए भक्त जनों की भीड़ जूटी रही जगह-जगह विशाल सुंदर माता रानी की प्रतिमाऔ की स्थापना विधि विधान के साथ की गई है पूरे 9 दिनों तक यहां पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है जिसमें माता रानी के भक्तजन प्रतिदिन माता रानी के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं मातारानी के पंडालो को भव्य रूप से सजाया गया है रंगीन विद्युत सजावट नगर में की गई है कोलारस नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में नवरात्रि उत्सव धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है,


