शासकीय कर्मचारियों के लिए अल्प विराम परिचय कार्यशाला संपन्न

0

 


मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड शिवपुरी अंतर्गत राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग तथा जन अभियान परिषद के सहयोग से प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों में आनंद की अनुभूति कराने तथा उनके जीवन कार्यों में सकारात्मकता बढ़ाने की दृष्टि से एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का ई दक्ष केंद्र जनपद पंचायत शिवपुरी के सभाकक्ष में आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर शिवपुरी दिनेश चंद्र शुक्ला, कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक डॉ रीना शर्मा, विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ अनीता जैन, आनंद संस्थान के जिला प्रमुख अभय जैन, विकासखंड समन्वयक शिवपुरी शिशुपाल सिंह जादौन, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश तोमर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता का पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया, प्रेरणा गीत के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया, स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम की भूमिका मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक शिवपुरी शिशुपाल सिंह जादौन  ने प्रस्तुत की।  

मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि शासन के कार्यों के क्रियान्वयन में कई बार शासकीय सेवकों को मानसिक तनाव हो जाता है, हम आनंद और उत्साह से सकारात्मकता के साथ हर कार्य करें यही शासन की भी मंशा है। हम अपने कार्य को बोझ समझ कर नहीं अपना दायित्व समझ कर करते है तो हमें उसमें आनंद आएगा।

जिला समन्वयक डॉ.रीना शर्मा द्वारा बताया गया कि प्रदेश के समस्त विकासखंड में राज्य आनंद संस्थान एवं जन अभियान परिषद द्वारा शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी जिनका सीधे जनता से जुड़ाव रहता है उनके अंदर आनंद की अनुभूति कराने हेतु एक दिवसीय अल्प विराम परिचय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हम सभी सकारात्मक भाव से अपने कार्य को आनंद से करें।

कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक रिजवाना खान द्वारा किया गया। आभार विकासखंड समन्वयक शिशुपाल सिंह जादौन द्वारा व्यक्त किया गया।  एक दिवसीय अल्पविराम कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, जनपद पंचायत, शिक्षा विभाग, महिला वाल विकास, आयुष विभाग,उद्यानिकी विभाग, राजस्व विभाग, जन अभियान परिषद, आनंद विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top