लुकवासा। नगर में मंगलवार को ओझा समाज द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह चल समारोह शिवनारायण परिहार जी के गार्डन से प्रारंभ होकर गांधीनगर होते हुए पुनः गार्डन में पहुंचकर संपन्न हुआ।
यात्रा के दौरान समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और श्रद्धाभाव से भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लुकवासा मंडल के महामंत्री राहुल शर्मा ने अपने साथियों सहित भगवान विश्वकर्मा की आराधना की। साथ ही ओझा समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर उन्हें जलपान कराया गया।
कार्यक्रम में नव-नियुक्त ओझा समाज के अध्यक्ष बृजेश ओझा का लुकवासा भाजपा मंडल महामंत्री राहुल शर्मा ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से लुकवासा भाजपा मंडल महामंत्री राहुल शर्मा शिवराज सिंह राजपूत, दीपक रघुवंशी, गोलू रघुवंशी, मानसिंह उज्जैनिया, श्रीराम यादव, बलराम व्यास, धनपाल कुशवाह, रवि पाल एवं नरेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


