खरई में एक पेड़ मां के नाम वृक्ष लगाकर पं. दीनदयाल की जयंती मनाई

0

 


कोलारस - गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा खरई मंडल में एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का आयोजन सामुदायिक भवन खरई में किया गया।

मंडल अध्यक्ष कुबेर धाकड़ ने अपने संबोधन में कहा कि उपाध्याय के विचार आज भी समाज को शुचिता, समानता और आत्मनिर्भरता की दिशा में मार्गदर्शन देते हैं।

ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष व समाजसेवी नरोत्तम सुख्खूराम वर्मा ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाते हुए अंत्योदय के सिद्धांत से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का संकल्प दिलाया।

मंडल महामंत्री रामनिवास शुक्ला ने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से जुड़ी स्मृतियों को बताकर याद किया।

इस मौके पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सोनू राजावत,भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष छोटू खैरोना,उपाध्यक्ष सुखदेव कार्या,मीडिया प्रभारी नीलम वर्मा,रामहेत धाकड़,मौसम धाकड़ आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top