सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती है प्राचीन आसमानी वाली माता रानी राजगढ़ वाली

0

 


नवरात्रि में मंदिर पर चल रहा है धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन                    

कोलारस ! कोलारस की कोटा फोर लाइन पाली से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजगढ़ ग्राम में स्थित प्राचीन आसमानी वाली माताजी के मंदिर पर वैसे तो साल भर भक्तजनों का आना-जाना माता रानी के मंदिर पर लगा रहता है परंतु नवरात्रि में प्राचीन आसमानी माता मंदिर पर माता रानी के भक्तों की भीड़ जुटी रहती है कोलारस जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत राजगढ़ में स्थित प्राचीन आसमानी माताजी का प्राचीन वर्षों पुराना मंदिर है पहले यहां पर मंदिर नहीं बना था परंतु अब भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है यहां पर  शिवपुरी जिला सहित राजस्थान उत्तर प्रदेश एवं आसपास के माता रानी के भक्त नवरात्रि में प्राचीन श्री आसमानी माता जी के दर्शनों के लिए आते हैं नवरात्रि में यहां पर पूरे 9 दिनों तक पाठ का आयोजन लगातार चलता राहत है रात्रि में धार्मिक आयोजन भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है जिसमें माता रानी के भक्तजन बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं नवमी के दिन हवन पूजन इसके बाद भंडारे का आयोजन होता है दूर-दूर से आने वाले मातारानी के भक्तों ने बताया कि मां आसमानी की कृपा से यहां बिगड़े हुए काम बनते हैं  और भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु मातारानी  के चरणों मैं अपनी विनती रखते हैं और सुख शांति का आशीर्वाद प्राप्त कर वापस लौटते हैं हमारी मांगी गई मनोकामनाएं माता रानी पूरी कर देती है इसके बाद हम माता रानी के दर्शनों के लिए आते हैं यहां पर भंडारे का आयोजन किया जाता है कन्याओं को भोजन माता रानी का भोग लगाकर खिलाया जाता है प्राचीन आसमानी माता रानी के मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि राजगढ़ गांव में स्थित प्राचीन आसमानी माताजी के भक्त दूर-दूर तक रहते हैं और साल भर में एक बार जरूर माता रानी के दर्शनों के लिए आते हैं माता रानी ने कई महिलाओं की सूनी गोदे भरी है माता रानी सभी की मनोकामनाएं पूरी करती हैं ग्राम वासी भी प्रतिदिन नवरात्रि में सुबह शाम माता रानी के मंदिर पर पूजा पाठ करने माता रानी के दर्शनों के लिए आते हैं यहां पर सप्तमी को माता रानी का दरबार भरता है जिसमें कोलारस सहित आसपास के माता रानी के भक्तजन आते हैं और अपनी समस्या परेशानियों को माता रानी के समक्ष दरबार में रखते हैं उनकी मनोकामना पूरी हो जाती हैं राजगढ़ गांव में स्थित प्राचीन आसमानी माता जी का मंदिर शिवपुरी जिला सहित दूर तक विख्यात है नवरात्रि में यहां पर मातारानी के भक्तों की भीड़ लगी रहती है अधिकांश माता रानी के भक्त मनोकामना पूरी होने पर नंगे पैर तो कोई पूरे नौ दिनों तक उपवास रखकर तो कोई  पेड़ भरकर माता रानी के दर्शनों के लिए आता है नवरात्रि में यहां का नजारा अलग ही दिखाई देता है माताजी की विशाल सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के बाद माता रानी के भक्त का उत्साह अलग ही दिखाई देता है पूरे 9 दिनों तक यहां पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है जिसमें माता रानी के भक्तजन एवं ग्रामवासी बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top