नगर में होगा आज 30 फीट के रावण दहन

0


 कोलारस। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोलारस नगर में रावण दहन का आयोजन आज किया जाएगा। इसी दौरान आज गुरुवार को शाम 4 वजे प्राचीन श्री राधा गोपाल जी मंदिर से श्रीराम लक्ष्मण का रथ सजाकर वानरों के स्वरुप बनकर विशाल रथ यात्रा राधा गोपाल जी मंदिर से भव्य रूप में निकाली जाएंगी जो कि जैन मंदिर रोड से सदर बाजार होते हुए लंकापुरा चंदेरी की पौर पहुंचेगी। जिसमें आगे आगे डीजे बैंड पर श्रीरामजी की सेना चली की धुन पर वानरों द्वारा जगह-जगह अपने कर्तव्य दिखाकर दर्शकों का पारंपरिक परंपरा द्वारा मनोरंजन किया जाएगा। तत्पश्चात श्री विमान लंकापुरा हनुमान मंदिर प्रांगण में पहुंचेगा। उसके बाद सबसे पहले हनुमान जी  लंका का दहन करेंगे। और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम रावण की नाभि में अपने बाण से पुतले का दहन करेंगे। इसी दौरान हर वर्ष की तरह पूरा प्रांगण आतिशबाजी की गूंज से नगर जगमगा उठेगा। पुलिस प्रशासन की देखरेख में पूरा कार्यक्रम किया जाएगा।  जिसमें हजारों संख्या में आसपास दूर के भी ग्रामीण लोग रावण दहन का पूरा नजारा देखेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top