पोहरी में पुराने कुएं से युवक की लाश मिली, 3 दिन से था लापता

0

दीदी की ससुराल आया था युवक, शनिवार सुबह आदर्श विद्यालय के पास कुएं में दिखा शव



अरशद अली ऑल इंडिया रिपोर्टर/दैनिक सत्यालेख समाचार
शिवपुरी जिले के पोहरी नगर में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब आदर्श विद्यालय के पास एक पुराने कुएं में युवक की लाश दिखाई दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।

मृतक की पहचान ब्रजेश कोंडे (40) पुत्र कैलाश कोंडे निवासी मानपुर, जिला गुना के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि ब्रजेश करीब 5 दिन पहले नवरात्रि पर अपनी दीदी की ससुराल पोहरी आया था। लेकिन बुधवार शाम से वह अचानक लापता हो गया था। लगातार तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।

शनिवार सुबह आदर्श विद्यालय के पास बने कुएं में उसकी लाश तैरती दिखाई दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top