55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, माथे पर चोट के निशान, कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच

0


 शिवपुरी शहर के मनियर क्षेत्र में बीज गोदाम के पास रहने वाले 55 वर्षीय केदारी शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक, केदारी शर्मा मंगलवार सुबह करीब 6 बजे रोज की तरह टहलने निकले थे। इसके बाद वह घर लौटे और पुनः सो गए। सुबह करीब साढ़े 9 बजे तक जब वह नहीं उठे तो परिजन उन्हें जगाने पहुंचे, लेकिन उनके शरीर में कोई हरकत नहीं दिखी। परिजनों ने उनके माथे पर आंख के ऊपर चोट का निशान भी देखा। इसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल शिवपुरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मृतक केदारी शर्मा उर्फ लंकेश महाराज मूल रूप से एचबाड़ा, तहसील बैराड़ के निवासी थे और वर्तमान में मनियर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उनके माथे पर लगी चोट किन कारणों से आई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।


पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top